हिरन नदी: सीमांकन के दौरान कोतरकला में 21 अतिक्रमण मिले 

सीधी। जनता की मांग पर जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद कलेक्टर एवं एसडीएम के निर्देशानुसार तहसीलदार के आदेश पर हिरन नदी का सीमांकन हुआ। सीमांकन के दौरान कोतरकला में 21 अतिक्रमण चिन्हित किये गये हैं। वहीं कोटहा के अतिक्रमणकारियों की सूची कल मंगलवार को जारी होगी।

हिरन नदी के सीमांकन एवं अतिक्रमण के लिये गठित राजस्व विभाग की दो टीमों द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों की मौजूदगी में भूमि की नापजोख की गयी। तहसीलदार गोपदबनास को प्रेषित प्रतिवेदन में प्रथम टीम के राजस्व निरीक्षक गांधीग्राम वृत्त सेमरिया ने कहा है कि हिरन नदी खसरा नम्बर 738, 648, 220, 66 की नाप करने के लिये सीमावर्ती खेतों व मेड़ों का सहारा लिया गया।

Next Post

मनासा के जेथली गांव में घुसा मगरमच्छ, एक घंटे में किया रेस्क्यू

Mon Apr 28 , 2025
नीमच। जिले में मनासा तहसील के जेथली गांव में सोमवार सुबह एक अजीब मेहमान ने दस्तक दी। मदनलाल दायमा के घर के बाड़े में एक मगरमच्छ घुस आया। सुबह 5:30 बजे मदनलाल ने वन विभाग के उपवनमंडलाधिकारी दशरथ अखंड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मनासा की वन विभाग […]

You May Like