महेश्वर में केबिनेट बैठक के लिए तैयारियां प्रारंभ

खरगोन. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आगामी 24 जनवरी को महेश्वर में केबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस बैठक के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने 14 जनवरी को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में केबिनेट बैठक के दौरान मंत्रीगणों के आगमन, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्रो, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्य, सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी, खनिज अधिकारी श्री सावन सिंह चौहान, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रितु अग्रवाल, श्री उमेश जोशी, श्री निरज अमझेरे उपस्थित थे।

Next Post

मकर संक्रांति पर्व पर पतंगों से सतरंगी हुआ आसमान

Tue Jan 14 , 2025
*बच्चों ने कैनवास पर रंग-बिरंगे चित्र उकेरकर दिया जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश* ग्वालियर/ आसमान में इतराती सतरंगी पतंगें तो कैनवास पर रंग-बिरंगे चित्र उकेरकर स्वच्छता का संदेश देते स्कूली बच्चे । मौका था मकर संक्रांति पर्व पर आनंद उत्सव के तहत आमजनों को जल संरक्षण, स्वच्छता एव्र प्रकृति […]

You May Like