ठोस परिणाम देना सरकार का लक्ष्य : रेखा

नयी दिल्ली, 5 जुलाई वार्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य बजट घोषणाओं से आगे बढ़कर ठोस परिणाम देने पर है और जिन इलाकों में नागरिक वर्षों से जलभराव, जर्जर सड़कों और अंधेरे जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे वहां परिवर्तन दिखने लगे हैं।
श्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर कार्य के माध्यम से आमजन के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रही विकास परियोजनाएं ‘विकसित दिल्ली की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम हैं। इसी कड़ी में आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण एवं उद्घाटन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस बजट घोषणाओं से आगे बढ़कर ठोस परिणाम देने पर है। जिन इलाकों में नागरिक वर्षों से जलभराव, जर्जर सड़कों और अंधेरे जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे, वहां आज समाधान की दिशा में ठोस पहल हो रही है।
उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना है, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना भी है।

Next Post

दक्षिणपुरी में तीन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat Jul 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी में एक मकान में आज चार युवा बेहोशी हालत में मिले जिनमें तीन की मौत हो गई जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को फोन पर एक व्यक्ति ने कहा कि […]

You May Like