दक्षिणपुरी में तीन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी में एक मकान में आज चार युवा बेहोशी हालत में मिले जिनमें तीन की मौत हो गई जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को फोन पर एक व्यक्ति ने कहा कि उनका भाई दरवाजा नहीं खोल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हे कमरे में चार युवक बेहोश मिले जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि कमरे में एसी यूनिट और गैस सिलेंडर रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया कोई गड़बड़ी नहीं दिख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह गैस लीक थी या किसी और वजह से घटना हुई है।

Next Post

कृषि विविधता का जश्न मनाने के लिए एक मंच दे रहा आम महोत्सव : चहल

Sat Jul 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने शनिवार को कहा कि आम महोत्सव किसानों को सशक्त बनाने, कृषि-नवाचार को बढ़ावा देने और भारत की कृषि विविधता का जश्न मनाने के लिए एक जीवंत मंच के रूप में कार्य कर रहा है। […]

You May Like