संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

जबलपुर। ईद-उल-जुहा पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ओमती, कोतवाली गोहलपुर, अधारताल संभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सम्पत उपाध्याय कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें, ईद पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना ओमती, बेलबाग, सिविल लाईन, कोतवाली, लार्डगंज, मदनमहल, गोहलपुर, अधारताल, हनुमानताल, घमापुर के बल के साथ एक फ्लैग मार्च थाना ओमती, कोतवाली, गोहलपुर, अधारताल, हनुमानताल, बेलबाग, के संवेदनशील क्षेत्र में निकाला गया। फ्लेैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी , नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव, थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर, थाना प्रभारी सिविल लाईन कन्हैया बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य, थाना प्रभारी मदनमहल धीरज राज, थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल, थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमरे, थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, थाने के बल के साथ मौजूद रहे ।

Next Post

बंगलादेश में पिछले 24 घंटों में खसरे के कारण 10 और बच्चों की मौत

Tue May 26 , 2026
ढाका, 26 मई (वार्ता) बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान खसरे और उससे मिलते-जुलते लक्षणों के कारण 10 और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस वर्ष 15 मार्च से अब तक मरने वाले बच्चों की कुल संख्या बढ़कर 555 हो गई है। हाल ही में हुई […]

You May Like