
दतिया। बारात में हर्ष फायरिंग से 2 बारातियों को छर्रे लगे हैं ।दोनों घायल हो गए। यह भांडेर थाना क्षेत्र के चंद्रोल गांव की घटना है। छर्रे लगने से आसमान और कुनाल यादव घायल हो गए। शादी पार्टियों में हर्ष फायरिंग की 15 दिन के अंदर यह दूसरी घटना सामने आई है। शादी पार्टियों में बंदूक समेत आग्नेयास्त्र ले जाने पर लगी धारा 163 का नही हो रहा है पालन। हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक नही लग रही है। आये दिन तमंचा पर डिस्को और हर्ष फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दतिया पुलिस धारा 163 का सख़्ती से पालन नहीं करा पा रही है।
