महिला डीएसपी पर चोरी का आरोप, सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस तलाश रही

भोपाल। पीएचक्यू में पदस्थ एक महिला डीएसपी पर चोरी के मामले का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया. जहांगीराबाद पुलिस ने इस चोरी की घटना की शिकायत 24 सितबंर को दर्ज किया था. आरोपी महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी को लेकर जानकारी सामने आई है कि वह अभी फरार चल रही है. डीएसपी कल्पना पर यह आरोप उनकी सहेली और फरियादी महिला प्रवीण उर्फ प्रमिला तिवारी ने लगाया है. पीएचक्यू ने भी मामले में नोटिस जारी किया है.

मिली जानकारी के अनुसार कल्पना का अपनी सहेली प्रमिला के जहांगीरबाद स्थित गल्ला मंडी आवास पर आना-जाना बहुत पहले से होता था. प्रमिला ने पुलिस को बयान दिया है कि घटना के दिन वह और उनकी बेटी घर में ही थी. इस दौरान कल्पना भी वहां आ गई. प्रमिला को नहाने जाना था, तो वह मोबाइल चार्जिंग पर लगा कर बाथरूम चली गई. प्रमिला जब बाथरूम में थी, तभी मेन दरवाजा खुलने की आहट उन्हें लगी. प्रमिला को लगा कि कल्पना घर में ही है, अगर कोई आया होगा तो वह जानकारी दे दी होगी. प्रमिला जब नहा कर बाहर आई, तब तक कल्पना जा चुकी थी. प्रमिला ने थोड़ी देर बाद फोन की जरूरत समझी और फोन को चार्जिंग से निकालने गई, तब उनका फोन वहां नहीं था. बेटी से पूछने पर उसने कुछ भी नहीं पता होने की बात कही. कल्पना पर शक होने पर जब प्रमिला ने अपने घर 2 लाख कैश से भरे रूपए को इसी दौरान चेक किया, तो रूपए भी उसमें नहीं थे. परेशान होकर प्रमिला ने कल्पना से संपर्क करने की कोशिश की. कल्पना की तरफ से रिस्पांश नहीं आने पर प्रमिला ने जहांगीराबाद थाने में चोरी की शिकायत कर दी. मामले में यह भी बताया गया है कि पुलिस ने डीएसपी कल्पना रघुवंशी से फरियादी महिला प्रमिला का मोबाइल फोन दिलवा दिया है, लेकिन रूपए देने से कल्पना ने इंकार किया है. जहांगीराबाद पुलिस अब आरोपी महिला डीएसपी की तलाश में जुटी है.

Next Post

भैरूंदा में आदिवासियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन,आदिवासियों के हक से समझौता नहीं होगा: शिवराज

Wed Oct 29 , 2025
सीहोर। जिले के भैरूंदा में बुधवार को हजारों आदिवासियों ने जंगल, जमीन और जल के अधिकारों की मांग को लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है, इसलिए […]

You May Like