
सीधी।विकसित कृषि संकल्प अभियान के चौथे दिन जिले में तीन दलों ने अलग-अलग विकासखंडों में कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया। विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कोतमा में किसानों से संवाद कर उन्हें एनपीके उर्वरक के प्रयोग की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि डीएपी की तुलना में एनपीके अधिक उपयोगी है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है और फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। सिंगल सुपर फास्फेट व नैनो तकनीक आधारित खाद भी लाभकारी हैं। किसानों से अपील की गई कि वे इन तकनीकों को अपनाकर कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाएं।
