मोबाइल पर बात करते समय छत से गिरा मजदूर, मौत

इंदौर: सनावदिया रोड स्थित आटा कंपनी में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गई. फिसलने से नीचे जा गिरा. मामले मे पुलिस जांच कर रही है.मृतक की पहचान मिथुन पुत्र तेजू कुमार मांझी निवासी समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है. हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा. आसपास के लोगों ने देखा तो उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मिथुन अपने भाई करन के साथ इंदौर आया था और दोनों आटा कंपनी में काम करते थे. करन ने बताया कि कंपनी मालिक ने मजदूरों को रहने के लिए फैक्ट्री के पास मकान उपलब्ध कराया है. हादसा इसी मकान की पहली मंजिल पर हुआ. करीब छह माह पहले ही मिथुन काम की तलाश में इंदौर आया था. उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं. अचानक हुए इस हादसे से परिजनों और साथियों में गहरा दुख है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

होप टेक्सटाइल प्रकरण: कलेक्टर का आदेश बरकरार, मिल प्रबंधन की याचिका HC में खारिज

Fri Sep 5 , 2025
इंदौर: करीब एक हजार करोड़ रुपए मूल्य की होप टेक्सटाइल मिल की जमीन को लेकर राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने मिल प्रबंधन की याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद प्रशासन का 22.24 एकड़ जमीन पर कब्जा यथावत रहेगा.यह जमीन वर्ष 1939 में मिल प्रबंधन को 99 […]

You May Like