सतना: जैतवारा थाना पुलिस ने लाखों रुपए का गबन करने वाले डाकपाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डाकपाल ने शासकीय राशि 15,78,750.67 रुपए का गबन किया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाही की गई है।पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को रिपोर्ट हुई कि 21 जुलाई 2023 को उप डाकघर के डाकपाल बल्देव प्रसाद कोंदर पिता स्व. प्यारेलाल कोंदर (37) निवासी ग्राम गढ़ा थाना गुलगंज जिला छतरपुर तत्कालीन डाकपाल उप डाकघर जैतवारा ने शासकीय राशि 15,78,750.67 रुपए का गबन किया है।
रिपोर्ट पर थाना जैतवारा में धारा 408, 409 आईपीसी के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी मामले में आरोपी को पकड़ कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाही में एसआई अजय सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक विकल तिवारी, शत्रुघन प्रसाद गौतम, अर्पित कुमार त्रिवेदी, आरक्षक दिलीप, पुष्पेन्द्र, राहुल, ललित पांडेय, उपेन्द्र मरावी, नीतेश गौतम की अहम भूमिका रही।
