शिवपुरी के भागचंद व रामश्री आदिवासी को मिला राष्ट्रपति का निमंत्रण

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव के रहने वाले भागचंद आदिवासी को दोहरी खुशी मिली है। उन्हें देश का पहला पीएम जनमन आवास मिला और अब उन्हें देश की राष्ट्रपति का न्यौता मिला है। भागचंद आदिवासी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड देखने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा 26 जनवरी की शाम होने वाले राष्ट्रपित भवन में होने वाले भोज में भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

भागचंद के अलावा कलोथरा गांव की रहने वाली रामश्री आदिवासी भी 26 जनवरी परेड के लिए दिल्ली आमंत्रित की गई हैं। पीएम जनमन योजना के इन दोनों हितग्राहियों को शिवपुरी के जिला प्रशासन ने दिल्ली भेजा है और उन्हें वहां पर राष्ट्रपति के आमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड, राष्ट्रपति भवन, संग्रहालय और राष्ट्रपति के विशेष भोज में शामिल होने के लिए भेजा गया है।

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत जिन हितग्राहियों का सबसे पहले आवास बना। उन हितग्राहियों को देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा 26 जनवरी की परेड कार्यक्रम देखने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव के रहने वाले भागचंद आदिवासी और रामश्री आदिवासी को 26 जनवरी परेड कार्यक्रम के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा इन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

Next Post

बिना निगम अनुमति के रोड कटिंग करने पर लगाया 2000 का जुर्माना

Sun Jan 26 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम की स्वीकृति के बिना रोड कटिंग करने वाले व्यक्ति को रोककर 2000 रुपए का जुर्माना किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में सिद्धि विनायक कॉलोनी सागर ताल चौराहा के पास एक नागरिक द्वारा बिना नगर निगम की स्वीकृति के रोड कटिंग की […]

You May Like