जमीनी विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष

सतना: जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोरईया गांव में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर शुरू हुए पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।आरोप है कि छोटे भाइयों और भतीजों ने मिलकर बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि पीड़ित राजबहादुर सिंह (60), पिता रघुनाथ सिंह, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में रखी धान की बोरियों की सिलाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई रामानुज सिंह घर की बाड़ी तोड़ते हुए ट्रैक्टर निकाल रहा था। बाड़ी तोड़े जाने का विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि रामानुज सिंह और सत्यराज सिंह ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राजबहादुर सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में उनके भतीजे कृष्णपाल सिंह और संदीप सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल राजबहादुर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Next Post

गरीब नवाज कॉलोनी के एक मकान से युवक-युवती हिरासत में

Wed Nov 18 , 2026
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र की गरीब नवाज कॉलोनी स्थित एक मकान में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है. स्थानीय रहवासियों की शिकायतों के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस को इसकी सूचना दी थी. पुलिस […]

You May Like