गरीब नवाज कॉलोनी के एक मकान से युवक-युवती हिरासत में

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र की गरीब नवाज कॉलोनी स्थित एक मकान में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है. स्थानीय रहवासियों की शिकायतों के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस को इसकी सूचना दी थी. पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू की है.
बताया जा रहा है कि मकान में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं.

सूचना के आधार पर एरोड्रम पुलिस ने बताए गए मकान पर दबिश दी और वहां मौजूद युवक-युवती को हिरासत में लिया. पुलिस मोबाइल फोन की जांच के साथ कॉल डिटेल और वॉट्सएप चैट के जरिए यह पता लगा रही है कि इस गतिविधि में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं. एसीपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि सूचना के आधार पर मकान पर कार्रवाई की गई है. मौके से मोबाइल फोन जब्त किए हैं. उनकी जांच कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है

Next Post

कलेक्टर ने रिश्वत लेते पकड़े गए तीन पटवारियों के विरुद्ध मुकद्दमा चलाने की दी मंजूरी

Wed Nov 18 , 2026
भिण्ड: कलेक्टर पवन जैन ने तीन पटवारियों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की है। विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त ग्वालियर की कार्रवाई में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 19(1)(ब) के अंतर्गत स्वीकृति दी गई है।कलेक्टर ने पटवारी पंकज खलको उर्फ […]

You May Like