मोटरसाइकिल की फटी सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था एमडी ड्रग्स, 15 ग्राम के साथ पकड़ाया

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने एमआर 4 रोड स्थित सरस्वती नदी पुलिया के पास एक युवक को 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त ड्रग्स की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है. आरोपी तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल से ड्रग्स ले जा रहा था.क्राइम ब्रांच की टीम ने 16 नवंबर को चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पकड़ा.

उसकी एचएफ 100 मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर फटी हुई सीट के कवर के नीचे छिपाकर रखा एमडी ड्रग्स मिला. पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित करीब 2.10 लाख रुपए का माल जब्त किया है. आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ एमडी उम्र 32 साल, रहने वाले राजेंद्र नगर के रूप में हुई है. वह मैट्रेस और रजाई-गद्दे बनाने का काम करता है. एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी से ड्रग्स के स्रोत और सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

रूस के पश्चिमी साइबेरिया में बड़ा सैन्य विमान हादसा, एंटोनोव An-12 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार सभी 19 लोगों की मौत

Wed Nov 18 , 2026
मॉस्को,  रूस के पश्चिमी साइबेरिया स्थित केमेरोवो शहर के पास एक निर्जन इलाके में रूसी सेना का एंटोनोव An-12 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें विमान में सवार सभी 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजधानी मॉस्को से लगभग 3,000 किलोमीटर पूर्व में यागुनोवो गांव के पास हुई […]

You May Like