राम शांति स्कूल के तीन छात्रों का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

पांढुरना:नगर के राम शांति स्कूल के तीन प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 वर्ग में हरिकेश कुबड़े एवं ख्वाहिश रावल तथा अंडर-19 वर्ग में प्रेम जासुतकर ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
तीनों खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण इस उपलब्धि का आधार हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण एवं सहपाठी छात्रो ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Next Post

एकता-नशामुक्ति का संदेश लेकर राष्ट्रीय बाइक रैली इंदौर से रवाना

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर: राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्ति का संदेश लेकर देश के 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शनिवार को इंदौर से गुजरात के एकता नगर (केवडç¸या) के लिए रवाना हुए. पुलिस कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया. यह रैली 31 अक्टूबर को […]

You May Like