तुर्की ने बुर्ज वायु रक्षा प्रणाली से सुंगुर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

अंकारा, 14 सितंबर (वार्ता) तुर्की की रक्षा कंपनी रोकटेसान ने बुर्ज मोबाइल वायु रक्षा प्रणाली से सुंगुर मिसाइल का चलती लक्ष्य के खिलाफ सफल परीक्षण किया है। कंपनी के अनुसार, यह परीक्षण तुर्की की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

बुर्क अगली पीढ़ी की मोबाइल वायु रक्षा प्रणाली है, जिसमें सुंगुर मिसाइलों के साथ 20 और 30 मिलीमीटर की तोपें तथा सक्रिय और निष्क्रिय सेंसर लगे हैं।

कंधे से दागी जाने वाली सुंगुर प्रणाली को मोबाइल और स्थिर सैन्य इकाइयों तथा प्रतिष्ठानों की कम दूरी की वायु रक्षा के लिए तैयार किया गया है। इसकी मारक क्षमता आठ किलोमीटर से अधिक है और इसे विभिन्न प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जा सकता है।

तुर्की के सरकारी मीडिया के अनुसार, रोकटेसान सफल परीक्षण के बाद अपनी सुपरसोनिक मिसाइलों की श्रृंखला का विस्तार करने पर विचार कर रही है। इससे पहले कंपनी ने बायरक्तार अकिनजी मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहन (यूसीएवी) से यूएवी-300 एयरोबैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

रोकटेसान के महाप्रबंधक मुरात इकिनजी ने कहा कि यूएवी-300 का परीक्षण कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें मिसाइल ने 250 किलोमीटर से अधिक दूरी पर समुद्री लक्ष्य को निशाना बनाया।

सरकारी मीडिया के अनुसार, हालिया परीक्षण के दौरान यूएवी-300 ने 250 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इससे तुर्की के मानवरहित और मानवयुक्त लड़ाकू विमानों की उपलब्ध मारक क्षमता बढ़ गयी है।

रोकटेसान ने यह भी कहा कि यूसीएवी अब 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं।

यूएवी-300 को 11 सितंबर को तेकिरदाग स्थित कोरलू उड़ान प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र से शुरू हुए परीक्षण के दौरान बायरक्तार अकिनजी यूसीएवी से दागा गया था। इसके बाद विमान ने काला सागर के ऊपर निर्धारित परीक्षण क्षेत्र की ओर उड़ान भरी।

सिनोप के तट से दूर किये गये परीक्षण के दौरान मिसाइल ने समुद्री लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया।

Next Post

रूम नम्बर 8 में आर्मी मैन ने की खुदकुशी

Mon Sep 14 , 2026
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत हेड क्वाटर एमबी एरिया कैंप लाईन रूम नम्बर 8 में आर्मी मैन ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए आर्मी टीम के साथ पुलिस […]

You May Like