संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण: अनुपस्थित रहे डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस

सागर।कलेक्टर संदीप जी.आर. ने संत रविदास वार्ड स्थित संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया, जहाँ मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश मीणा अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संजीवनी क्लिनिक में पर्याप्त दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अनुपस्थित डॉक्टर को कारण बताओ नोट जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संजीवनी क्लिनिक समय पर खोलें और सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ समय से उपस्थित रहें और संजीवनी क्लीनिक में आने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें और उनको पर्याप्त उपचार दें। उन्होंने निर्देश दिए की संजीवनी क्लीनिक में बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। क्लीनिक में पर्याप्त रोशनी के लिए प्रकाश वस्था भी रहे। क्लीनिक में आने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर पंजी में अंकित की जावे और उनका उचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि शाम के समय क्लीनिक परिसर में असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा होता है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि क्लीनिक के चारों ओर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, क्लीनिक के पास स्थित नगर निगम का सामुदायिक भवन बंद अवस्था में पाया गया। कलेक्टर ने उसे तत्काल साफ कर खोलने तथा जनसुविधा के लिए उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

Next Post

एनबीसीसी की रेशमा दुदानी को प्रतिष्ठित एनएआरईडीसीओ माही वूमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया

Thu Jul 3 , 2025
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड यह घोषणा करते हुए गौरवान्वित है कि सुश्री रेशमा दुदानी, वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक (इंजी.) ने प्रतिष्ठित एनएआरईडीसीओ माही वूमेन अचीवर्स पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार जून, 2025 में आयोजित चौथे एनएआरईडीसीओ माही रियल एस्टेट कन्वेंशन के दौरान प्रदान किया गया। सुश्री दुदानी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों, […]

You May Like