
इटारसी। सेंट जोसेफ़्स किंडरगार्टन इटारसी में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजय चिकारा थे, जिन्होंने बच्चों से परिचय प्राप्त किया और खेलकूद के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।
नर्सरी और के.जी. के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे
दौड़ प्रतियोगिता, रिंग रेस, फ्रूट रेस, बैलेंसिंग गेम, रिले रेस तथा अन्य रोचक खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और उत्साह का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों के प्रदर्शन ने अभिभावकों और शिक्षकों का मन जीत लिया।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजय चिकारा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके पश्चात मुख्याध्यापिका सिस्टर सेलेस्टिना ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का समापन गरिमामय ढंग से राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। उत्साह और अनुशासन से भरपूर यह खेलकूद समारोह सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
