एकता-नशामुक्ति का संदेश लेकर राष्ट्रीय बाइक रैली इंदौर से रवाना

इंदौर: राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्ति का संदेश लेकर देश के 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शनिवार को इंदौर से गुजरात के एकता नगर (केवडç¸या) के लिए रवाना हुए. पुलिस कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया. यह रैली 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होगी.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समन्वय से निकाली जा रही इस रैली में मध्यप्रदेश पुलिस का सात सदस्यीय बाइक राइडर्स दल भी शामिल है. करीब 2600 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय कर इंदौर पहुंची रैली के सदस्यों ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरकर लोगों को राष्ट्रीय एकता और नशे से दूर रहने का संदेश दिया. शनिवार को इंदौर से रवाना होने के बाद रैली अलीराजपुर पहुंचेगी, जहां से गुजरात के एकता नगर के लिए आगे बढ़ेगी. रवाना करने से पहले पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न राज्यों से आए बाइक राइडर्स का अभिवादन किया और उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया.

ये है रैली का उद्देश्य
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह रैली राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नशे के विरुद्ध जनजागरण का अभियान है. अलग-अलग राज्यों के पुलिस बलों के राइडर्स ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वस्थ भारत’ की भावना के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, सभी पुलिस उपायुक्त और इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे, अधिकारियों ने राइडर्स को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं.

Next Post

मदन साहू भाजपा व्यापारी संगठन के जिला अध्यक्ष मनोनित

Sun Oct 25 , 2026
पांढुरना:भारतीय जनता पार्टी व्यापारी संगठन के पांढुरना जिला अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ युवा भाजपा नेता मदन साहू को अध्यक्ष मनोनित करने से जिले के समस्त व्यापारियों,भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों द्वारा इन्हें बंधाई देंने ताता लगा हुआ है।पांढुरना भाजपा संगठन के पूर्व अध्यक्ष क्षेत्र के प्रगतिशील किसान,व्यापारी,सक्रिय भाजपा नेता […]

You May Like