मदन साहू भाजपा व्यापारी संगठन के जिला अध्यक्ष मनोनित

पांढुरना:भारतीय जनता पार्टी व्यापारी संगठन के पांढुरना जिला अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ युवा भाजपा नेता मदन साहू को अध्यक्ष मनोनित करने से जिले के समस्त व्यापारियों,भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों द्वारा इन्हें बंधाई देंने ताता लगा हुआ है।पांढुरना भाजपा संगठन के पूर्व अध्यक्ष क्षेत्र के प्रगतिशील किसान,व्यापारी,सक्रिय भाजपा नेता मदन साहू को प्रदेश भाजपा संगठन अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश तथा पांढुरना भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड की अनुशंसा पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल द्वारा 24 अक्टूबर को प्रदेश के भाजपा व्यापारी संगठन के जिला अध्यक्षों की जारी की गई सूची में पांढुरना जिले के भाजपा व्यापारी संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर मदन साहू की नियुक्ति की गई।
इस नियुक्ति से जिले के समस्त व्यापारियों के साथ ही भाजपा नेता,कार्यकर्ताओं तथा इनके समर्थकों द्वारा इन्हें बंधाई देंने ताता लगा हुआ है,वहीं श्री साहू द्वारा इस नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त कर जिले के व्यापारियों को इनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहने का वादा किया

Next Post

जीआरएमसी में एनाटॉमिका एमपी-सीजीकॉन 2026 का शुभारंभ, 200 से अधिक डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर: गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के ओल्ड ऑडिटोरियम में एनाटॉमिका एमपी-सीजीकॉन 2026 की नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। एनाटॉमी की इस चौथी वार्षिक राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में विभिन्न शहरों से आए 200 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने चिकित्सा शिक्षा, सर्जिकल एनाटॉमी और आधुनिक तकनीक के क्लीनिकल […]

You May Like