सागर शराबकांड के विरोध में भोपाल युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के इस्तीफे की मांग, फूंका पुतला

भोपाल। युवा कांग्रेस ने सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री के आवास के सामने बैरिकेडिंग की गई थी और मौके पर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित दुबे और प्रदेश सचिव मोहित सक्सेना ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए मामले में जवाबदेही तय करने और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

युवा कांग्रेस ने शराब से हुई मौतों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Next Post

तेज रफ्तार स्कूटी सहित ताप्ती मंदिर में बच्चे सहित घुसा युवक 

Mon Sep 7 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी में वैसे तो ताप्ती मंदिर के सामने से दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है, परिक्रमा पर श्रीकृष्ण मंदिर के सामने बेरियर लगा कर रखा है।इसके बावजूद ही रविवार को एक स्कूटी चालक तेज रफ्तार में बच्चे सहित मंदिर के अंदर घुस गया, ताप्ती मंदिर में पानी […]

You May Like