दीवार गिरने से चपेट में आए मजदूर की मौत

भोपाल। परवलिया सड़क इलाके में शनिवार को एक दुकान की दीवार गिरने से चपेट में आए मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मर्ग कायम कर पुलिस जांच करने में जुट गई है.
थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि रतन सिसोदिया (45) मजदूरी का काम करता था. वह सुबह अपने घर से काम पर गया था. एक दुकान को तोड़कर उसके निर्माण का काम किया जा रहा था. रतन भी वहां काम कर रहा था, तभी दीवार अचानक से गिर गई. रतन, दीवार की चपेट में आ गया. घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस पहुंची. रतन को निकाल कर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब दीवार के गिरने के मामले की जांच शुरू कर दी है.

.....

Next Post

सायबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, खरीदा था 68 हजार का मोबाइल

Sat Oct 17 , 2026
भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने सायबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए. पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवम कहार (28) निवासी कोटरा सुल्तानाबाद को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई. मूलतः पता ग्राम खापर खेड़ा पिपरिया नर्मदापुरम […]

You May Like

Play sound