विधान सभा चुनावों, उपचुनाओं को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता हटायी गयी, फाल्टा विधान सभा क्षेत्र में अभी पाबंदियां बनी रहेंगी

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) चुनाव आयोग ने विधान सभाओं के चुनावों और उपचुनावों के संबंध में लागू आदर्श आचार संहिता गुरुवार को हटाने की घोषणा की। आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित पुडुचेरी विधानसभा के आम चुनाव और गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में कुल सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए 15 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू की थी।

आयोग ने गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में इन राज्यों के संबंध में लागू आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की। आयोग का कहना है कि इन चुनावों और उप चुनावों के परिणाम संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने घोषित कर दिए हैं इसलिए इन क्षेत्रों के लिए प्रभावी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटायी जाती है। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल राज्य में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में अभी आचार संहिता लागू रहेगी । आयोग ने वहां 21 मई को दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। आयोग की ओर से केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव और संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों को आयोग के इन निर्णयों की जानकारी दे दी गयी है।

.....

Next Post

सारंगपुर गोवंश वध मामला: मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Thu May 7 , 2026
सारंगपुर। गोवंश वध मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 11 स्थित आमीन जाकिर मुकरेवाड़ा क्षेत्र में मुख्य आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. जिनमें जाकिर पिता मोहम्मद हुसैन निवासी गाडरी वाडा चौक, आमीन पिता युनुस खान निवासी पटेल वाडी सारंगपुर तथा महबूब उर्फ […]

You May Like

मनोरंजन