ऑटोमोबाइल सेक्टर में GST काउंसिल की दरों के बदलने से बड़ा बदलाव आने वाला है। बताया जा रहा है कि इससे हो सकता है कि लॉकडाउन से पहले के हालात वापस आ सकते है।
भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में हाल के वर्षों की सबसे अहम कर सुधार पहल सामने आई है। GST काउंसिल की दरों का पुनर्गठन उद्योग के लिए एक बड़ा स्ट्रक्चरल रीसेट माना जा रहा है। वाहन और ऑटो पार्ट्स दोनों पर लागू इस बदलाव से न केवल उपभोक्ताओं को किफायती दामों का फायदा मिलेगा, बल्कि निर्माताओं को उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा।
