जबलपुर: बरेला थाने में दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में फरार चल रहे हीरा उर्फ शक्ति पटेल (बाबू) पिता अशोक पटैल 27 वर्ष निवासी बम्हनी थाना बरेला की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।
आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी हैं लेकिन अब तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है।
