नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के साथ 15 लाख की धोखाधड़ी

सतना : जमीन की सौदेबाजी में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रावेंद्र सिंह मिथिलेश के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जमीन बेचने के नाम पर दो बहनों ने उनसे पैसा ले लिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। लिहाजा मामला अब पुलिस की मदद के लिए थाने तक पहुंच गया है।पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया कि कृपालपुर में विश्राम चौधरी के नाम की जमीन का सौदा उनकी दो बेटियों कुसुम कली और कुसमा ने अनुबंध पर किया था।

11.58 एकड़ जमीन की सौदेबाजी में 15 लाख रुपए बयाना दिया गया था। अब इस बात की शिकायत हो रही है कि अनुबंध को लंबा समय बीत जाने के बाद भी विक्रेता पक्ष न तो जमीन की रजिस्ट्री करा रहा है और न पैसा लौटा रहा है। नेता प्रतिपक्ष रावेंद्र सिंह मिथिलेश ने दोनों बहनों सहित सौदे में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले संजय चौधरी के खिलाफ  अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने का आवेदन कोलगंवा थाने में दिया है।

सूत्र बताते हैं कि रघुराज नगर तहसील अंतर्गत कृपालपुर की आराजी 1299/ 1, 1300/1/2, 1301/1/3, 1301/2, 1302/2, 1302/2क, 1343/4/1/1, 1350/1, 1355/1 एवं 1355/2 कुल 10 किता की 11.58 एकड़ भूमि का सौदा किया गया था। इसके एवज में बयाना के तौर पर 8 लाख रुपए नगद एवं साढ़े 3- साढ़े 3 लाख के दो चेक दिए गए थे। इलाहाबाद बैंक सतना का एक चेक 470962 कुसुम कली एवं दूसरा चेक 470968 कुसमा के नाम पर दिया गया था। बम्हनगंवा निवासी रावेंद्र सिंह मिथिलेश कांग्रेस के नेता एवं व्यवसायी हैं, जो अब अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं, अन्यथा पुलिस की शरण में जाने की नौबत उन्हें क्यों आती?

Next Post

कैरोसिन डालकर पत्नी को जलाने वाले को सश्रम कारावास

Sun Jan 25 , 2026
सतना: गरम खाना नहीं देने पर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे कैरोसिन डालकर जलाने वाले को अदालत ने पांच वर्ष सश्रम कारावास के साथ 15 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय सत्र न्यायाधीश सतना ने अभियुक्त ओमप्रकाश विश्वकर्मा पिता रामलाल विश्वकर्मा (41) निवासी ग्राम इटौर, थाना […]

You May Like