निलियर में दो दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का हुआ समापन,विद्यार्थियो ने वनविहार कर पर्यवारण को समझा

पानसेमल/बड़वानी

 

पानसेमल।सामान्य वन मंडल सेंधवा के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पानसेमल में मध्य प्रदेश इको एमएमपर्यटन बोर्ड द्वारा तैयार की गई रूपरेखा एवं दिशा निर्देशानुसार तथा मुख्य वन संरक्षक खंडवा एवं वन मंडल अधिकारी सेंधवा के निर्देशानुसार दो दिवसीय अनुभूति शिविर आयोजन निलियर में किया,कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानसेमल,सीएम राइस स्कूल दोदवाड़ा,शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल,मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ,एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल निवाली के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने अनुभूति शिविर में भाग लिया इस वर्ष अनुभूति थीम “मैं भी बाग,हम है बदलाव”पर सॉन्ग सुना कर छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया।उप वनमंडल अधिकारी सेंधवा श्री राकेश जी लहरी द्वारा बच्चों को अनुभूति कार्यक्रम के बारे में समझाया गया।विद्यार्थियो के तीन ग्रुप बनाकर तीनों प्रेरक डोंगर सिंह कनासे वनपाल,कैलाश डावर वनपाल,दिनेश चौहान वनरक्षक,एवं मास्टर ट्रेनर पचोरे द्वारा ट्रेकिंग के दौरान वृक्ष प्रजाति की पहचान एवम उनका महत्व , पारिस्थितिक तंत्र एवं खाद्य जाल में सभी वन्यजीवों का महत्व समझाया तथा विभिन्न प्रकार के रोचक खेल जैसे जंगल की पुकार,लूडो,सांप सीढ़ी,औषधि बीजों की पहचान,प्रवासी पक्षी विचरण एवं फूड वेब का प्रदर्शन,कपड़े से झोला बनाना इत्यादि जानकारी के साथ ही उप वन मंडल अधिकारी सेंधवा राकेश लहरी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार वास्कले एवं प्रेरकों द्वारा दी गई अंत में दिन भर की क्रियाकलाप अनुसार परीक्षा आयोजित करवाई गई।परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों,वन स्टाफ एवम उपस्थित जनों द्वारा शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम का संचालन राकेश लहरी उप वनमंडल अधिकारी सेंधवा द्वारा किया गया एवं आभार रेंजर पानसेमल मनोज कुमार वास्कले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विधायक श्याम बर्डे,वन अधिकारियो और अतिथियों द्वारा किया गया।थाना प्रभारी मंशाराम वागेन द्वारा साइबर क्राइम के बारे में समस्त छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।अतिथि के रूप में विधायक श्याम बर्डे,सचिन चौहान,राजेंद्र सितोले,प्रकाश जोशी,रामचंद्र, चैनसिंह गदरे,जयप्रकाश पाटिल,पप्पू जैन,कन्हैयालाल सिसोदिया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,दिलीप यादव पार्षद नगर पंचायत निवाली,अखिलेश सोनी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि,श्याम पंडित, कन्हैयालाल धनगर ,मधुकर शिक्षक,राजेश निगवाल,संजय शिरोड़े,मोहम्मद आरिफ खान दिनेश वास्कले,श्रीमती मीनाक्षी पटेल,श्रीमती शीतल पटेल श्रीमती शांति पवार एवं वन स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Post

दीपावली की तरह धार्मिक उल्लास के साथ मनाई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ

Sun Jan 12 , 2025
कुक्षी।नगर मे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ धार्मिक उल्लास के साथ दीपावली की तरह धूमधाम से मनाई गई.इस मौके पर मंदिरो मे फूलों व दिपो के साथ केशरिया फताकाओ से आकर्षक सजावट की गई. मंदिरो मे आरती प्रसादी, सुंदरकांड के साथ सामाजिक संगठनों के साथ हिंदूवादी संगठन, पाटीदार समाज संगठन […]

You May Like