इंजीनियरों को नवाचार और गुणवत्ता का मंत्र: परियोजना प्रबंधन प्रणाली-2.0 पोर्टल लॉन्च, विकास कार्यों में आएगी रफ्तार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, सड़क विकास निगम और भवन विकास निगम के लगभग 2,000 अभियंता एवं तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण कैलेंडर और परियोजना प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन किया तथा परियोजना प्रबंधन प्रणाली-2.0 डिजिटल पोर्टल का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सुव्यवस्थित परियोजना प्रबंधन से विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार संभव है।

कार्यशाला में हरित भवन अवधारणा, आधुनिक निर्माण तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, नवाचार और क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही सीआरआरआई, आईएचई, ईएससीआई, आईआईटी मुंबई और एसपीए भोपाल जैसे राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किए जाने की जानकारी भी साझा की गई, जिससे तकनीकी दक्षता और संस्थागत सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

Next Post

फर्नीचर कारोबारी हत्याकांड: चार कातिल गिरफ्तार 

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत लक्ष्मी मंदिर मेन रोड गोकलपुर में रविवार देर रात्रि कार-बाइक मेें एक्सीडेंट के बाद चाकुओं से गोदकर हुई फर्नीचर कारोबारी की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता ने खुलासा किया […]

You May Like

मनोरंजन