किसानों की उपज की तौल समय पर हो: अंकित 

सिंगरौली । जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिंदुल में आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने धान उपार्जन केंद्र बिंदुल का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि धान खरीदी अवधि के दौरान किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान पर बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपार्जन केंद्र पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि केंद्र परिसर में धान लेकर आने वाले वाहनों की आवाजाही एवं उपज उतारने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे। किसानों की उपज की तौल समय पर हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में तौल कांटों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही धान की पैकिंग एवं भंडारण के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध रखें, ताकि खरीदी कार्य बाधित न हो। उन्होंने धान की गुणवत्ता एवं नमी की जांच के लिए मॉइस्चर मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा तौल उपकरणों का नियमित परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी नंदन तिवारी एवं उपायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा मौजूद रहे।

विद्यालयों में प्रतिदिन एक घंटे स्मार्ट क्लास लगाएं

जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में शामिल होने ग्राम पंचायत बिन्दुल पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिन्दुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नीट एवं आईआईटी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कोचिंग कक्षाओं में नियमित उपस्थिति दर्ज कराते हुए उनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं अटल टिंकरिंग लैब का अवलोकन किया।

 

केन्द्रों एवं विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई कराएं

जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिंदुल में आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतूलखुर्द का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से खुलें, इसकी नियमित समीक्षा जिला कार्यक्रम अधिकारी करें। केंद्रों एवं विद्यालयों में नियमित साफ.-सफाई के साथ परिसर और शौचालय की गहन सफाई सुनिश्चित करें।

Next Post

रुपया 62 पैसे टूटा, 93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Fri Nov 27 , 2026
मुंबई, 27 नवंबर (वार्ता) वाणिज्यिक बैंकों की ओर से डॉलर की खरीद बढ़ने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 62 पैसे टूटकर 93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा में यह लगातार दूसरी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 18 पैसे गिरकर 92.38 रुपये प्रति […]

You May Like

मनोरंजन