रुपया 62 पैसे टूटा, 93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 27 नवंबर (वार्ता) वाणिज्यिक बैंकों की ओर से डॉलर की खरीद बढ़ने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 62 पैसे टूटकर 93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा में यह लगातार दूसरी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 18 पैसे गिरकर 92.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज सुबह से ही दबाव रहा। यह छह पैसे नीचे 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसके बाद लगातार गिरता गया। कारोबार की समाप्ति से पहले 93.01 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद 93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने बताया कि वाणिज्यिक बैंकों ने रुपये में पिछले कुछ समय में आई मजबूती का लाभ उठाकर डॉलर की खरीद बढ़ा दी। इससे भारतीय मुद्रा कमजोर हुई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.3 प्रतिशत मजबूत होने से भी रुपये पर दबाव बढ़ा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में शुरुआती तेजी के बाद इसमें गिरावट रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आधा फीसदी फिसलकर 96.1 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली जारी रही। उन्होंने आज 95 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। यह बाजार में उनके द्वारा लगाई गई पूंजी और निकाली गई पूंजी का अंतर है। इन दोनों कारकों से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला और उसकी गिरावट कम रही।

 

Next Post

स्कूल परिसर में चले ल_, दो छात्र घायल

Fri Nov 27 , 2026
सिंगरौली । कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा में आज शुक्रवार को जमकर ल_ चले हैं। इस मारपीट की घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये हंै, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच […]

You May Like

मनोरंजन