अमेरिका में हिन्दू मंदिर पर गोलीबारी की कथित साजिश पर भारत ने गंभीर चिंता जताई

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने अमेरिका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा इलाके में हिन्दुओं के एक मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की कथित साजिश पर गहरी चिंता जताई है और कहा कि इस साजिश में हिन्दुओं और नस्लीय आधार पर नफरत से जुड़े संकेतों के साथ भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बातें सामने आना विशेष रूप से चिंताजनक है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले में मीडिया के सवालों के जवाब में गुरुवार को कहा कि भारत ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों की कार्रवाई का संज्ञान लिया है। इसमें संदिग्ध की गिरफ्तारी और हिरासत में लिया जाना तथा उसके खिलाफ आरोप लगाए जाना शामिल है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना अमेरिका में नस्लीय कार्रवाई और भारत विरोधी नफरत को लेकर बढ़ती चिंताओं को और गंभीर बनाती है। उन्होंने नफरत से प्रेरित हिंसा को कतई बर्दाश्त न करने, अधिक सतर्कता बरतने और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जरूरत बताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी अधिकारी मामले की पूरी जांच करेंगे, जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाएंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इलिनॉय के शिकागो उपनगरीय क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े हिन्दू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की भीषण साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में स्वयं को ‘श्वेत नस्लवादी’ बताने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी राइफल अंतिम समय में जाम हो जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

.....

Next Post

बैठक शुरू होते ही सिंगरौली नगर निगम में हंगामा, अध्यक्ष देवेश पांडे ने पार्षद को लगाई फटकार

Thu Oct 15 , 2026
सिंगरौली: नगर पालिक निगम परिषद की बैठक में शुरुआत होते ही हंगामा हो गया। बैठक के दौरान परिषद अध्यक्ष देवेश पांडे ने पार्षद अनिल बैस को जमकर फटकार लगाई। घटना के बाद बैठक का माहौल गरमा गया। आखिर बैठक में विवाद किस बात को लेकर हुआ और हंगामे के पीछे […]

You May Like

Play sound