सीहोर। धनतेरस के अवसर पर डॉ. बीके चतुर्वेदी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने चिकित्सकों का सम्मान किया. जिसमें डॉ. बीके चतुर्वेदी, डॉ. एलएन नामदेव, डॉ. आरके खरे एवं डॉ. गगन नामदेव आदि शामिल हैं.
संयोजक आनंद गांधी ने कहा कि शास्त्रों में चिकित्सकों को भगवान धनवंतरी का प्रत्यक्ष रूप माना गया है. डॉ. सरला बीके चतुर्वेदी ने इस आयोजन को एक अनुकरणीय व मानवीय परंपरा बताते हुए अपने अनुभव साझा किए. वहीं वरिष्ठ समाजसेवी कमल झंवर ने पहला सुख निरोगी काया का संदेश दिया. इस अवसर पर आशीष पचौरी, आशीष गुप्ता, राजेश परिहार, कमलेश शर्मा, रवि ठकराल, पवन गुप्ता, उमाशंकर माहेश्वरी, शरद माहेश्वरी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे.
