BJP: MP-MLA प्रशिक्षण वर्ग कल से पचमढ़ी में, AI हादसे पर VD ने जताया शोक

खजुराहो: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज यहाँ कहा की अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की दुखद मृत्यु से पूरा देश शोक में डूबा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश भाजपा सांसद-विधायकों का नियमित प्रशिक्षण वर्ग 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में आयोजित हो रहा है, जिसमें 201 कार्यकर्ता-प्रतिनिधि शामिल होंगे। उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, एल. मुरुगन, विनोद तावड़े और महेंद्र सिंह सत्रों को संबोधित करेंगे। सभी सांसद-विधायक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधारोपण करेंगे। प्रशिक्षण में पार्टी की यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सेवा पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Next Post

कश्मीरी पंडित का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी : दर्शन कुमार

Fri Jun 13 , 2025
मुंबई, 13 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता दर्शन कुमार का कहना है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद, ‘द बंगाल फाइल्स’ में फिर से एक कश्मीरी पंडित का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जबरदस्त कामयाबी के तीन साल बाद, दर्शन कुमार एक […]

You May Like