
रायसेन।विधायक प्रतिनिधि जमना सेन एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरीय निकाय एवं प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन के लोकार्पण के लिए समय प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही रायसेन नगरीय क्षेत्र के बहुआयामी विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।प्रतिनिधिमंडल ने नगर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक राशि आवंटित करने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं—सड़क, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य जनसुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सहयोग देने का निवेदन भी किया गया।
