नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकारी संस्थानों और ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर रविवार को तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अब यही कांग्रेस की लोकतांत्रिक परंपरा बन गयी है।
भाजपा ने आज शाम अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक पर एक पोस्ट में लिखा, “जनता के फैसले पर सवाल उठाना, सरकारी संस्थाओं और ईवीएम को गलत बताना…अब यही कांग्रेस की लोकतांत्रिक परंपरा बन गयी है!”
भाजपा ने अपने इस पोस्ट में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पोस्ट की है।
