ऑटो से उतर रहे श्रमिक को बाइक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

जबलपुर। पाटन-कटंगी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक श्रमिक और एक बाइक चालक की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खराब खड़े एक ऑटो से उतर रहे श्रमिक को तेज रफ्तार बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया‌।

पाटन पुलिस ने बताया कि मझौली से करीब एक दर्जन श्रमिकों को लेकर एक ऑटो क्रमांक एमपी 20 एल ए 3518 आम तोड़ने के लिए पाटन की ओर जा रहा था। पाटन-कटंगी मार्ग पर स्थित बनवार तिराहे के पास अचानक ऑटो में तकनीकी खराबी आ गई। ऑटो चालक वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर उसे चेक कर रहा था। इसी दौरान ऑटो में सवार श्रमिक पंचम मेहरा पिता राम मेहरा निवासी बेलखेड़ा जैसे ही ऑटो से नीचे उतरा, तभी कटंगी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक एम एच 49 ए बी 4363 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंचम मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई। इस भिड़ंत में बाइक चालक मदन कोल पिता पन्नू कोल निवासी कटनी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पाटन पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Next Post

चार बच्चों में एक संघ को समर्पित करें: बागेश्वर बाबा 

Sat Apr 25 , 2026
छतरपुर। नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है, शास्त्री ने संघ को आपदा के समय सेवा और राष्ट्ररक्षा में अग्रणी बताया नागपुर में विश्व के पहले ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। […]

You May Like

Play sound