नयी दिल्ली 17 फरवरी (वार्ता) तंजानिया के रक्षा बलों (टीपीडीएफ) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार से तीन दिन की भारत यात्रा पर है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सशस्त्र बलों के साथ बातचीत की तथा भारतीय रक्षा साइबर सुरक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से साइबर क्षेत्र में सहयोग तथा रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया।
यह संवाद भारत और तंजानिया की रक्षा सेनाओं के बीच तकनीकी विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह यात्रा दोनों देशों की रक्षा सेनाओं के बीच बढ़ते समन्वय और सहयोग को रेखांकित करती है, जो अक्टूबर 2023 में तंजानिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित पाँच-वर्षीय रक्षा सहयोग रोडमैप के अनुरूप है।

