
बालाघाट। प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 11 श्रवण बाधित बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत 71.50 लाख रुपये की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी हेतु स्वीकृति पत्र सौंपे। प्रत्येक बच्चे पर लगभग 6.5 लाख रुपए का खर्च शासकीय योजना से वहन किया गया। बच्चों की सर्जरी देश के प्रमुख मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों में हुई। अब वे बेहतर सुन और बोल पा रहे हैं। जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में परिजनों को स्पीच थैरेपी और श्रवण यंत्र संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। परिजनों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
