ग्वालियर: ग्वालियर चंबल संभाग के कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुस्लिम समाज कांग्रेस कमेटी के चर्चा करते हुए कहा कि चंबल की 34 विधानसभा में एक भी टिकट और एक भी जिला अध्यक्ष मुस्लिम समाज से नहीं है। प्रदेश कार्यकारिणी में भी मुस्लिम समाज नहीं है।
मांग पत्र में कहा गया है कि मुस्लिम समाज हमेशा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करता है उसके बाद भी मुस्लिम समाज को पार्टी संगठन में उचित सम्मान नहीं मिला। यह समाज के साथ अन्याय है। मांग पत्र में कहा कि ग्वालियर एवं चम्बल संभाग मे एक भी मुश्लिम व्यक्ति को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणीय मे प्रतिनिधि शामिल नहीं किया। सिंघार ने वादा किया कि आगामी समय में मुस्लिम समाज को सम्मान मिलेगा।
