डाटा चोरी करके बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: विजय नगर पुलिस ने कंपनी का डाटा चोरी कर बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब तक ठगी करने वाले अपराधियों को पकड़ रही थी, मगर अब डाटा लीक या चोरी करने वालों पर भी शिकंजा कसते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस उपायुक्त जोन 02 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि थाने पहुंचे फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह विजय नगर क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं.
उन्होने बताया कि मेरी कंपनी में अगस्त 2024 में हिमांशु मालवीया ने कंपनी ज्वाइनिंग की थी. हिमांशु कंपनी के ग्राहकों का डाटाबैस से डाटा चोरी करता था और उसे बाहर कम्पनियों को बेचता था. कंपनी को जानकारी मिलने पर अपनी आंतरिक जांच की और पाया की हिमांशु व्हाट्सएप चैट और मैसेज के जरिये अन्य लोगो को शिकायतकर्ता कंपनी के ग्राहक और लीड्स का डाटा गैरकानूनी तरीके से देता था. कर्मचारी हिमांशु से तहकीकात करने पर उसने कबूला की वह यह ग्राहकों को डाटा 10 प्रतिशत कमीशन के लिए देता था. व्हाट्सएप चैट की एक कॉपी कंपनी ने अपने ईमेल पर मंगाया जिससे साफ पता चलता है कि हिमांशु ने अन्य ग्राहकों और लीड्स का डाटा चोरी करके बेचता था.
रिलेशन एक्जीक्यूटिव के पद पर था
हिमांशु कंपनी रिलेशनशिप एक्यूक्यूटिव के पद पर कार्यभार दिया गया था. पद पर रहते हुए उसका कार्य कंपनी के ग्राहक की जानकारी संधारित कर कंपनी की तरफ से उक्त ग्राहको के संपर्क स्थापित करना था. हिमांशु द्वारा उसे नियस्त कंपनी के ग्राहक की जानकारी बेईमानी से दुरुपयोग करते हुये कमीशन प्राप्त करने के लालच में अन्य लोगो को भेजता था. इस पर पुलिस ने जांच कर आरोपी को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. विजय नगर पुलिस ने 22 वर्षीय ेआरोपी हिमांशु पिता मुकेश मालवीय के खिलाफ धारा 316 (4) बीएनएस तथा 72 आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
