प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच ने की कार्रवाई
आरोपियों के कब्जे से 360 कोडीन सिरप की बाटल की जब्त

इंदौर: क्राईम ब्रांच की टीम ने अवैध मादक पदार्र्थोंं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 कोडीन सिरप बॉटल्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. क्राईम ब्रांच ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां भी बरामद की है.एडीशनल डीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देवास की ओर से कोडीन सिरप लेकर खजराना चौराहा ब्रिज के नीचे किसी को सप्लाई देने वाला है.

उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी की घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया. टीम द्वारा उनकी तलाशी के दौरान उनके पास 360 कोडीन सिरप बॉटल्स बरामद हुईं. क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में आए कोयला बाखल इंदौर के रहने वाले 39 वर्षीय मोइनुद्दीन उर्फ मोना तथा इंदौर के ही सम्राट नगर में रहने वाले 27 वर्षीय शावेज को गिरफ्तार किया है.
दूसरे जिले से लाकर बेचते थे
पूछताछ में पता चला कि मोइनुद्दीन के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों मे हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट के साथ ही अड़ीबाजी से जैसे गंभीर अपराध पहले से दर्ज है. जबकि शावेज पेशे से ड्रायवर है, मोइनुद्दीन उर्फ मोना ने स्वीकार किया कि वह एक प्रॉपर्टी ब्रोकर है, लेकिन इसके साथ वह लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है. वहीं शावेज़ ने भी बताया कि वह दूसरे जिलों से कोडीन सिरप लाकर इंदौर में सप्लाई कर रहे थे.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 360 कोडीन सिरप बॉटल्स, स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल फोन भी जब्त किए है. क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क और मादक पदार्थों के स्त्रोत का खुलासा किया जा सके. इंदौर पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Next Post

धोखाधड़ी कर बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri Jan 24 , 2025
पुलिस ने किए दो आरोपी गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस इंदौर: शहर में धोखाधड़ी कर लोगों से बैंक खाता खुलवाकर कमीशन पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी का विजय नगर चौराहे पर जुलूस भी निकाला. […]

You May Like