शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी

मुंबई, 16 जनवरी (वार्ता) आईटी और बैंकिंग सेक्टर में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 288.08 अंक की तेजी के साथ 83,670.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 386.09 अंक (0.46 प्रतिशत) ऊपर 83,768.80 अंक पर पहुंच गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 30.45 अंक की बढ़त के साथ 25,696.05 अंक पर खुला। यह भी 91.55 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 25,757.15 अंक पर रहा। आईटी और बैंकिंग के अलावा रियलटी, एफएमसीजी, ऑटो और तेल एवं गैस सेक्टरों में भी लिवाली ज्यादा देखी गयी। वहीं, स्वास्थ्य, फार्मा, धातु और मीडिया सेक्टरों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और एलएंडटी के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एयरटेल, इटरनल और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट थी।

Next Post

म्बोको एडिलेड इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंचीं

Fri Jan 16 , 2026
कैनबरा, 16 जनवरी (वार्ता) कनाडा की विक्टोरिया म्बोको ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की किम्बर्ली बिरेल को सीधे सेटों में हराकर एडिलेड इंटरनेशनल के फाइनल में जगह बनाई। वर्ल्ड नंबर 17 म्बोको ने ऑस्ट्रेलियन ओपन वार्म-अप इवेंट के सेमीफाइनल में अपना दबदबा बनाया, और सिर्फ़ 59 मिनट में 6-2, 6-1 से […]

You May Like