सड़क पर फिसली बाइक, ट्रेलर ने मजदूरों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

शक्तिनगर। सड़क पर जमा कोल डस्ट पर बाइक फिसलने के बाद पीछे से आ रहे ट्रेलर ने सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। दो घायलों को हालत गंभीर है। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली का रहने वाला था।

घटना बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड पर शनिवार रात साढ़े दस बजे करीब हुई। बताया जा रहा है कि अनपरा से शक्तिनगर की ओर जा रहा तेज रफ़्तार ट्रेलर आगे चल रहे बाइक सवार मजदूरों को कुचल दिया। इससे एक की मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे मौके पर पंहुची पुलिस ने ट्रामा सेंटर बैढ़न (मप्र) में भर्ती कराया। पुलिस ट्रेलर व शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है बताया जा रहा है कि दो भाई सुरेश (25) एवं अखिलेश (24) निवासी प्रेमनगर, वाट्रफनगर छत्तीसगढ़ व शिव कुमार (27) निवासी दुअरा चितरंगी (मप्र) बीना में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे। शनिवार रात तीनों एक ही बाइक से कार्य स्थल से थोड़ी दूर पर स्थित कमरे पर जाने के लिए निकले। बीना बस स्टैंड के पास उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई तो सभी गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे मौके पर ही शिव कुमार (27) की मौत हो गई। सुरेश एवं अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उठवा कर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों का उपचार चल रहा है लेकिन हालत गंभीर है।

Next Post

हाईटेंशन लाइन का केबल टूटा, बंद रहा रेलवे ट्रैक 

Sun Jul 27 , 2025
बैतूल। बैतूल में नई दिल्ली-चेन्नई रेलवे ट्रैक पर हाईटेंशन लाइन का केबल गार्ड टूटकर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर गिर गया। इससे नई दिल्ली और चेन्नई की ओर जाने वाले दोनों ट्रैक बंद कर दिए गए। इस दौरान 11 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार घटना रविवार तडक़े 3 […]

You May Like