टाइगर के हमले में घायल चौकीदार की विधायक ने अस्पताल में ली कुशलक्षेम

नर्मदापुरम। गत दिवस सतपुड़ा टाईगर रिज़र्व मढई के लगदा क्षेत्र में टाईगर ने चौकीदार बृजेंद्र टेकाम पर अचानक हमला कर दिया था। आज सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में पहुंचकर ग्राम घायल बृजेंद्र टेकाम की स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं कुशलक्षेम जाना। विधायक विजयपाल सिंह ने जिला चिकित्सालय प्रबंधन और चिकित्सकों से विशेष उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

घायल चौकीदार के सहयोगी रामदास चौकीदार ने विधायक विजयपाल सिंह को बताया कि हमला उस वक्त हुआ जब चौकीदार बृजेंद्र टेकाम आपने परिवारजनों से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचानक टाईगर ने बृजेंद्र टेकाम पर पीछे से हमला कर दिया। टाइगर का हमला इतना स्टीक और तेज था कि घायल चौकीदार बृजेंद्र टेकाम के साथ मेरे को भी कुछ समझ आता इससे पहले ही टाइगर ने हमला कर दिया और घयाल बृजेंद्र टेकाम को नाके से 50 मीटर दूर तक घसीटा हुआ ले गया। साथी चौकीदार रामदास की सूझबूझ से घायल चौकीदार की जान बची। रामदास ने निडरता के साथ टाईगर की तरफ आपने साथी को बचाने दौड़े और टाईगर को भगा कर आपने साथी चौकीदार की जान बचाई। रामदास ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

Next Post

जनता के समर्थन के बावजूद चीनी कर लगाने की ‘कोई योजना नहीं’: मंत्री

Fri May 30 , 2025
कैनबरा, 30 मई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि संघीय सरकार की चीनी कर लगाने की ‘कोई योजना नहीं’ है, जबकि एक सर्वेक्षण में इस प्रस्ताव को मजबूत समर्थन मिला है। मार्क बटलर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार के पास मोटापे की बढ़ती दरों को कम […]

You May Like