ग्राम जूनावानी ढाना में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की क्षमता वृद्धि हेतु कार्यक्रम आयोजित

बनखेडी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था विलेजलाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी ने ग्राम जूनावानी ढाना में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की क्षमता वृद्धि के लिए कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में समिति को दस्तावेजीकरण, नर्सरी उगाना, नवांकुर सखियों को आवंले के बीज ओर पोलीथीन वितरित किए गये।

मीटिंग में विकास खंड समन्वयक सुखवती वर्मा ने उपस्थित समिति सदस्यों को मध्यप्रदेश जन अभियान की विभिन्न योजनाओं से परिचित कराते हुए समिति की सक्षमता के लिए स्वावलंबन की दिशा में काम करने की बात कही।विलेजलाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी के अध्यक्ष भागीरथ कुशवाहा ने सभी उपस्थित लोगों से ग्राम विकास के विभिन्न विषयों पर काम करने का आग्रह किया।इस अवसर पर परामर्शदाता ज्योति बाथरे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष किशन सिंह दीवान, सचिव अनिल पाटकर, समिति के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Next Post

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, 18 वर्षीय युवती की मौत, बुजुर्ग गंभीर घायल

Thu Jan 8 , 2026
देवास। बायपास रोड स्थित राजौदा जेल चौराहा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान […]

You May Like