जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, कॉपियां और टिफिन बॉक्स

जबलपुर:कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्कारधानी शिरडी साईं शोभायात्रा सामाजिक कल्याण समिति ने व्हीकल स्टेट स्थित गंगा मैया साईं मंदिर में शिक्षण सामग्री वितरित की। समिति के संस्थापक जयनाथ सोनी के साथ एम.एन. सिंह और चंद्रशेखर दवे ने बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, पानी की बोतलें, टिफिन बॉक्स, पेन और पेंसिल प्रदान किए।

कार्यक्रम में पवन पंड्या, वीरेंद्र पटेल, श्यामलाल, जितेश सोनी, महेंद्र दहिया, जगदीश केवट, ओमप्रकाश, सुरेश सोनी, पूनम सोनी, दीपा पटेल, कीर्ति बाई, शशिकला, सरोज सोनी, सुनील खम्परिया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक जरूरतों में सहयोग देना रहा।

Next Post

अफगानिस्तान : कंधार में बस और ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत, 25 घायल

Thu Oct 15 , 2026
काबुल, 15 अक्टूबर (वार्ता) अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में गुरूवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक यात्री बस और मालवाहक ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अजीज अहमद अजीजी के […]

You May Like

Play sound