सरपंच के परिवार पर हमला, पांच घायल

झाबुआ। शनिवार सुबह जिले के थांदला विकासखंड में जमीन विवाद के चलते पचास से अधिक लोगों ने सरपंच के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही हैं । उक्त घटना खवासा चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम करंजपाड़ा (रननी) का है। जहां

सरपंच पति अशोक जोड़ियां ने बताया की वे परिवार सहित खेत पर गेहूं की फसल काटने गये थे, तब पचास से अधिक हमलावरों ने घर एवं रिश्तेदारों पर तलवार, धारियां आदि हथियारों से हमला कर दिया और दो मकान और एक दुकान में आग लगा दी हमले में कमल पिता मांगीलाल, सुरसिंग पिता गलियां, बसंती पति मांगीलाल, ओमप्रकाश, लागू पिता मांगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे 108 की मदद से थांदला अस्पताल ले जाया गया।

Next Post

कलेक्टर बंगले पर जमकर हुई होली

Sat Mar 15 , 2025
इंदौर: इंदौर में कल कलेक्टर बंगले पर जमकर होली खेली गई। कलेक्टर, कमिश्नर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, के अलावा निगम कमिश्नर शिवम वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। वहां जमकर होली खेली गई। कलेक्टर दम्पति ने अपने बंगले पर आए सभी अधिकारियों का स्वागत तिलक लगाकर किया। अधिकारियों ने सबसे […]

You May Like

मनोरंजन