एनएचआरसी ने बेघर लोगों को शीत लहरों से बचाने का आग्रह किया

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 19 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन से सर्दियों के दौरान बेघर और कमज़ोर लोगों को शीत लहरों से बचाने के लिए निवारक उपाय करने का आग्रह किया है।

एनएचआरसी ने गुरूवार को कहा कि सर्दी के मौसम में चलने वाली शीत लहर को ध्यान में रखते हुए आयोग ने 19 राज्य सरकारों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों से आग्रह किया है कि संवेदनशील वर्गों खासकर नवजात शिशुओं, बच्चों, गरीबों, बुजुर्गों, बेघरों, निराश्रितों और भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों की सुरक्षा के लिए पूर्व-निवारक कदम उठाएँ और राहत उपायों को लागू करें। आयोग ने माना कि जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम मानवाधिकारों को प्रभावित करते हैं इसलिए संवेदनशील आबादी की रक्षा उनकी गरिमा का सम्मान करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार 2019 और 2023 के बीच देश में शीत लहरों के संपर्क में आने से कुल 3,639 लोगों की मौत हुई। आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को भेजे अपने पत्र में शीत लहर के प्रभावों को कम करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के दिशानिर्देशों पालन करने के लिए कहा है।

 

 

Next Post

कल से मंडियों में सोयाबीन खरीदी होगी प्रारंभ, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

Thu Oct 23 , 2025
मंदसौर। भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत 24 अक्टूबर से जिले में सोयाबीन खरीदी का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव, नोडल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी […]

You May Like