
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत व्हीकल फैक्ट्री के पास बुलेट और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि हादसे में बुलट चालक सिद्धार्थ चौहान पिता संतोष चौहान 19 वर्षीय निवासी गंगा मैया रांझी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दो अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है, एक बच्चे के भी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
