वीसी को छात्रों ने दे दिया समान नजर से सभी विद्यार्थियों को देखने वाला चश्मा

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय में अब वाइस चांसलर पर छात्रों के साथ भेदभाव और अलग अलग नजरिए से देखने के आरोप लगे हैं और वाइस चांसलर को नसीहत देते हुए छात्रों ने एक चश्मा भी भेंट कर दिया। छात्रों का कहना था कि यह समान नजर से देखने वाला चश्मा है हालांकि चश्मा लेते समय वाइस चांसलर असहज नजर आए।
इस समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक छात्र नेता की बी.कॉम. एलएलबी की डिग्री को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।

छात्र नेता हिमांशु श्रुत पर पूरी सेमेस्टर फीस जमा किए बिना पूरी डिग्री कर लेने का मामला उजागर हुआ है और इसे एनएसयूआई के छात्र भेदभाव बता रहे हैं। एनएसयूआई ने वाइस चांसलर के चेंबर के बाहर धरना दिया। महासचिव कृष्ण राज भारद्वाज ने वाइस चांसलर को सभी छात्रों को एक नजरिए से देखने के लिए चश्मा तक भेंट कर दिया एबीवीपीछात्र नेता हेमांशु की डिग्री निरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा।हालांकि एबीवीपी छात्र नेता हेमांशु ने सभी आरोपों को खारिज किया है उनका कहना है कि न तो उनके पास डिग्री आई है न ही मार्कशीट, केवल राजनीतिक उद्देश्य से उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Next Post

नरेला: स्वदेशी की गूंज, दुकानदारों ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

Sat Sep 20 , 2025
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ आहवान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए नरेला विधानसभा में विशेष पहल की गई। वार्ड 58 स्थित गौतम नगर मार्केट में स्थानीय दुकानदारों के आग्रह पर खेल और युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वदेशी अभियान में भागीदारी की। […]

You May Like